![]()
राजस्थान से बाहर रहने वाले लोग भी अपनी परंपराओं और त्योहारों से जुड़े रहते हैं। जहां भी रहते हैं, वहां अपने उत्सव और तीज-त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसा ही नजारा मुंबई के मीरा रोड स्थित महाराजा बैंक्वेट में देखने को मिला, जहां राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने लेहरिया महोत्सव मनाया। राजस्थानी गीतों पर महिलाओं ने किया डांस राजपुरोहित महिला मंडल मीरा भायंदर की ओर से महाराजा बैंक्वेट, मीरा रोड में लेहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थानी ड्रेसेज में सजी-धजी महिलाएं शामिल हुईं और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। महिलाओं ने रैंप वॉक किया और राजस्थानी गीतों पर डांस किया। इसके साथ ही कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं और गेम्स में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राजपुरोहित समाज की महिलाओं के साथ अन्य लोगों ने भी भाग लिया। बोलीं- एक दिन घर के कामकाज से दूर होकर खूब एंजॉय करते हैं कार्यक्रम संयोजक भावना राजपुरोहित बूसी ने बताया कि समाज की महिलाओं ने लेहरिया महोत्सव का खूब आनंद लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह उत्सव खास होता है। इस दिन वे घर के काम-काज से दूर रहकर एक साथ समय बिताती हैं और खूब एंजॉय करती हैं। कार्यक्रम सफल रहा और सभी महिलाओं का कहना था कि इसे हर साल आयोजित किया जाना चाहिए। भामाशाह और हॉल व्यवस्था के लाभार्थी का सम्मान रितु राजपुरोहित बारवा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भामाशाह कमला देवी, पत्नी स्वर्गीय भवरसिंह राजपुरोहित रानीगांव का सम्मान किया गया। वहीं लेहरिया महोत्सव के लिए हॉल की व्यवस्था के लाभार्थी नरपतसिंह, पुत्र स्वर्गीय भवरसिंह राजपुरोहित रानीगांव को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में इनका रहा सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा कंवरतंवरी, आशा कंवर आकड़ावास, सुमित्रा कंवर बूसी, नीमा कंवर लूनावा, रमीला कंवर वंदार, रिया कंवर बूसी, नर्मदा कंवर बूसी, वीना कंवर खरोकड़ा, ललिता कंवर मादा, मंजू कंवर डोडू, सोहरमकंवर थावला और नेहल कंवर थावला समेत अन्य महिलाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन भावना राजपुरोहित बूसी और रितु बारवा ने किया।
Source link
मुंबई में राजपुरोहित समाज का लेहरिया महोत्सव:राजस्थानी ड्रेसेज में सजी महिलाएं गीतों पर झूमीं, गेम्स खेले
