Headlines

मुक्तसर में बैरिकेड्स तोड़ वड़िंग के घर पहुंचे भाजपाई:वंदे मातरम के अपमान को लेकर प्रदर्शन; कांग्रेस प्रधान बोले-राजनीति कर रही भाजपा




मुक्तसर में दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के कथित अपमान के मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान कुलदीप सिंह भंगेवालिया के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निवास स्थान के समक्ष प्रदर्शन करते हुए इस मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार करते हुए वड़िंग के आवास के गेट तक पहुंच गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर वंदे मातरम के अपमान का गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। BJP वर्करों के आवास के बाहर पहुंचने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी बाहर आए। वड़िंग ने मिठाई खिलाने का किया प्रयास उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें मिठाई खिलाने का प्रयास किया। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में वंदे मातरम का अपमान नहीं किया है और इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।राजा वड़िंग ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं से कहा कि वे वंदे मातरम के गायन सुनाए। दोनों पक्षों ने की नारेबाजी इस पर भाजपा जिला प्रधान कुलदीप सिंह भंगेवालिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वंदे मातरम का गायन सुनाने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि कार्यक्रम के दौरान इसके कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और नारेबाजी होती रही। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग की हुई थी। प्रदर्शन की तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *