![]()
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सोमवार दोपहर भरतपुर से जयपुर जाते समय दौसा पहुंचे। सर्किट हाउस में कलेक्टर डॉ. सौम्या झा और एसपी कुंदन कंवरिया ने उनकी अगवानी की। इसके बाद जवानों ने मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्य सचिव ने कलेक्टर और एसपी के साथ करीब 15 मिनट तक आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की। शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव पर जोर मीडिया से बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 100 दिन की कार्ययोजना पर सीएम लेंगे बैठक मुख्य सचिव ने प्रदेश के निकाय क्षेत्रों में 100 दिन की कार्ययोजना को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज इस संबंध में बैठक ले रहे हैं और वे भी बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में शहरी निकाय क्षेत्रों में सड़क, सीवरेज सहित अन्य विकास कार्यों पर चर्चा होगी। आगामी 100 दिनों में इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस दौरान एएसपी शंकरलाल मीणा, एसडीएम संजू मीणा, तहसीलदार गजानंद मीणा, सदर थाना इंचार्ज युधिष्ठिर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
मुख्य सचिव ने कलेक्टर-एसपी से की पंचायत चुनाव की चर्चा:दौसा सर्किट हाउस में 20 मिनट रुके; जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
