Headlines

मुजफ्फरपुर- 20 दिन पहले दुबई से लौटे युवक की मौत:9 साल पहले लव मैरिज की थी, भाई बोला- मेरे भाई की हत्या हुई है




मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में दुबई में टेलर मास्टर का काम करने वाले 30 साल के मोहम्मद सद्दाम का शव नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। 9 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले सद्दाम बकरीद पर अपने ससुराल आए थे और वहीं रह रहे थे। शव पर गले और सिर में गहरे जख्म मिलने के बाद परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए सड़क हादसे का रूप देने की साजिश का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को सड़क दुर्घटना मान रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होने की बात कह रही है। शादी के बाद से अधिकतर समय ससुराल में ही रहता था मृतक मृतक की पहचान मुसहरी थाना क्षेत्र के चक लहलहाद गांव निवासी मो. इस्लाम के 30 वर्षीय बेटे मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर किनारे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक के बड़े भाई मो. मोनाजिर ने बताया कि सद्दाम ने करीब 9 वर्ष पहले पारू थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अधिकतर समय ससुराल में ही रहता था और कभी-कभी अपने पैतृक गांव आता था। वह दुबई में टेलर मास्टर का काम करता था और बकरीद के अवसर पर घर लौटा था। इसके बाद से वह ससुराल में ही रह रहा था। भाई बोला- गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं उन्होंने आरोप लगाया कि सद्दाम की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई है। शव के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं और सिर पर भी गंभीर चोटें मिली हैं। उनका कहना है कि पहले उसकी हत्या की गई और फिर शव को सड़क किनारे फेंककर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। वहीं, मृतक के साले मो. शाहनवाज आलम ने बताया कि घटना के समय वह बिल्डिंग निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान बहन का फोन आया कि सद्दाम की मौत हो गई है। जब तक वह मौके पर पहुंचे, पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि सद्दाम शाम में बाजार जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसका शव मिला। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है और निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी। पारू थाना के SHO बोले- प्रथमदृष्टया सड़क हादसे का मामला इधर, पारू थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। हालांकि मृतक के गले पर धारदार हथियार जैसे निशान भी मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या और सड़क दुर्घटना, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *