भास्कर संवाददाता | रहली भीषण गर्मी में मूंग की खेती करने वाले किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं, जिसका कारण खरीदी केंद्र दूर होना व खरीदी की मात्रा उत्पादन के हिसाब से कम होना है। दरअसल इस वर्ष तहसील में मूंग की खरीदी का काम एक मात्र समिति चांदपुर को सौंपा गया है लेकिन खरीदी स्थल गुंजौरा ग्राम में तय किया है। ऐसे में किसानों को केंद्र पर मूंग बेचने 20 से 25 किमी तक की दूरी तय करनी पड़ रही है, जिसमें किसानों का हजारों रुपए वाहन में खर्च हो जाता है। वहीं एक एकड़ पर महज 78 किग्रा खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को वाहन खर्च अखर रहा है। कई किसानों ने दो से पांच एकड़ में मूंग को बोवनी की थी, ऐसे में किसानों की दो से पांच क्विंटल मूंग बिक पाती है और किसानों का दो हजार रुपए तक वाहन में खर्च हो जाते हैं। केंद्र की दूरी व खरीदी की मात्रा कम होने से कई किसान केंद्र पर मूंग बेचने से परहेज कर रहे हैं। मंडी में कम भाव पर मूंग बेच रहे हैं। किसान रघुवीर सिंह ने बताया कि केंद्र पर मूंग नहीं बची मंडी में बेच रहे हैं।
Source link
मूंग बेचने 20 से 25 किमी की दूरी तय करने मजबूर किसान
