Headlines

मृत प्रवासी मजदूर के परिजनों को दी मदद



खोरीमहुआ |धनवार प्रखंड अंतर्गत डोरंडा के सबलाडीह निवासी प्रवासी मजदूर मुन्ना पांडेय (पिता स्व. डोमन पांडेय) की विगत दिनों हरियाणा के फरीदाबाद में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। गुरुवार को सिरसाय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी संजय पांडेय ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।संजय पांडेय ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज का दायित्व है और मानवीय संवेदना के तहत यह मदद दी गई है। मौके पर दिलीप पांडेय, प्रमोद पांडेय, गौतम पांडेय, रामनिवास पांडेय, दिलीप साहू, प्रकाश राय मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *