![]()
कोविड महामारी ने लोगों की नजर में डॉक्टरों की छवि बदल दी। अब दर्शक जानना चाहते हैं कि डॉक्टर हर दिन किन फैसलों, मानसिक दबाव, संसाधनों की कमी और मरीजों की जटिल परिस्थितियों से गुजरते हैं। इसी वजह से दुनियाभर में मेडिकल ड्रामा की नई लहर देखने को मिल रही है। 2025 में रिलीज हुई अमेरिकी सीरीज द पिट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस सीरीज को 2026 के एमी अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा नामांकन मिले। इसकी सफलता के बाद एक बार फिर मेडिकल ड्रामा चर्चा में हैं। दुनिया में मेडिकल ड्रामा की नई लहर द पिट – जियो हॉटस्टार में उपलब्ध। 2026 एमी अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा नामांकन। इसके 2 सीजन आ चुके हैं। 8.9 की IMDB रेटिंग है। द गुड डॉक्टर – यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसके 7 सीजन आ चुके हैं। 8.0 की IMDB रेटिंग है। हॉस्पिटल प्लेलिस्ट – इसके 2 सीजन आ चुके हैं। 8.7 की IMDB रेटिंग है। ट्रांसप्लांट – सीरियाई शरणार्थी डॉक्टर के संघर्ष की कहानी। प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। 7.9 की IMDB रेटिंग है। भारत में भी बढ़ रहा ट्रेंड ग्राम चिकित्सालय – ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चुनौतियों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है। 2 सीजन आ चुके हैं। प्राइम वीडियो पर उपलब्ध। 7.4 की IMDB रेटिंग है। मुंबई डायरीज 26/11- मुंबई हमले के दौरान सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की चुनौतियों को दिखाती है। अमेजन प्राइम वीडियो पर है। 8.4 की IMDB रेटिंग है। मेडिकल ड्रीम्स – मेडिकल छात्रों की दुनिया पर आधारित कहानी। यूट्यूब पर उपलब्ध। 7.2 की IMDB रेटिंग है।
Source link
मेडिकल ड्रामा का नया ट्रेंड; ओटीटी पर हिट डॉक्टर्स कहानियां:अवॉर्ड्स में दबदबा, 'द पिट' को मिले रिकॉर्ड 25 एमी नॉमिनेशन
