Headlines

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार:फरीदाबाद पुलिस ने दूसरा आरोपी पकड़ा; 6,866 प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद




फरीदाबाद के थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 8 अगस्त को पहले आरोपी प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। अब उसकी गिरफ्तारी के 11 दिन बाद पुलिस ने आगे की जांच करते हुए दूसरे आरोपी ध्रुव भाटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ध्रुव भाटी अंतरराज्यीय नशीली दवाओं की सप्लाई और बिक्री से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा है। गश्त के दौरान पुलिस को मिली सूचना 8 अगस्त की देर रात नशे की रोकथाम के लिए पुलिस टीम थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर फतेहपुर बिल्लोच गांव निवासी प्रवीन कुमार पुत्र मुरारी लाल को उसके घर, गोदाम और मेडिकल स्टोर से गिरफ्तार किया गया था। हजारों कैप्सूल, टैबलेट और इंजेक्शन बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6,246 प्रतिबंधित टेबलेट, 109 प्रतिबंधित कैप्सूल, 125 अन्य टेबलेट और 386 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए थे। कुल 6,866 प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई थीं। मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ में 9 अगस्त को FIR नंबर 243 दर्ज कर NDPS एक्ट की धारा 22(C), 61 और 85 के तहत कार्रवाई की गई थी। पूछताछ में दूसरे आरोपी का नाम आया सामने पहले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच और पूछताछ को आगे बढ़ाया। इसी दौरान दूसरे आरोपी की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी ध्रुव भाटी पुत्र प्रताप सिंह भाटी, निवासी गांव भोंरा वैर बादशाहपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, नशीली दवाओं की सप्लाई और बिक्री से जुड़े नेटवर्क में शामिल था। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ध्रुव भाटी को सेक्टर-28-29 मोड़ बाइपास, फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आरोपी के अंतरराज्यीय स्तर पर नशीली दवाओं के कारोबार और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई है। अब पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन राज्यों में नशीली दवाओं की सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस सप्लाई चेन के अन्य आरोपियों को खोज रही पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूछताछ के आधार पर नशीली दवाओं की सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशीली दवाओं की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *