Headlines

हरियाणा कांग्रेस करेगी चुनाव आयोग मुख्यालय का घेराव:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्लाबोल; प्रभारी संजय दत्त-अध्यक्ष राव नरेंद्र करेंगे नेतृत्व




मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता आज पंचकूला सेक्टर-17 स्थित हरियाणा चुनाव आयोग मुख्यालय का घेराव करेंगे। इस विशाल प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त करेंगे। पंचकूला कांग्रेस के जिला प्रधान संजय चौहान ने बताया कि प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ता सबसे पहले सेक्टर-17 की मुख्य मार्केट में एकत्रित होंगे। वहां से सभी नेता और कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर कूच करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा
कांग्रेस का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं है। पार्टी उन्हें पद से हटाने और हालिया चुनावी प्रक्रियाओं की स्वतंत्र जांच की मांग कर रही है। पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं को पंचकूला पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सेक्टर-17 की मार्केट में जुटने के बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालेंगे। मुख्यालय घेराव के लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रभारी संजय दत्त खुद पंचकूला पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और घेराव का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस के घेराव के ऐलान को देखते हुए पंचकूला पुलिस अलर्ट मोड पर है। सेक्टर-17 और चुनाव आयोग दफ्तर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *