Headlines

मेयर पति पर आरोप लगाने वाली लेडी प्रिंसिपल पर FIR:पार्किंग कांट्रैक्टर से ₹40 लाख लिए, नहीं करवाई प्लॉट की रजिस्ट्री; महिला बोली- दबाव में लाने का प्रयास




मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाने वाली स्कूल प्रिंसिपल कुलदीप वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। थाना दरेसी पुलिस ने प्रिंसिपल कुलदीप वर्मा के खिलाफ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में मामला (FIR) दर्ज किया है। पार्किंग कांट्रैक्टर मिक्की साहनी का आरोप है कि लेडी प्रिंसिपल ने उससे प्रॉपर्टी के बदले 40 लाख रुपए लिए और उन्हें प्रॉपर्टी नहीं सौंपी। बार-बार कहने के बाद भी जब लेडी प्रिंसिपल ने रजिस्ट्री नहीं करवाई तो उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच करवाई और उसके बाद लेडी प्रिंसिपल के खिलाफ थाना दरेसी में एफआईआर दर्ज की गई। उधर, लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि ये आरोप झूठे हैं वो पुलिस को अपना पूरा पक्ष दे चुकी हैं। उनका कहना है कि यह एफआईआर उन पर दबाव बनाने के लिए की गई है ताकि वो मेयर के पति के खिलाफ दी गई शिकायतों को वापस ले ले। लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि वो शिकायतें वापस नहीं लेंगी चाहे वो कितने पर्चे करवा दे। 400 वर्ग गज के प्लाट का हुआ था सौदा मिक्की साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने लिटिल चैंप्स प्ले वे स्कूल चलाने वाली प्रिंसिपल कुलदीप वर्मा से एक 400 वर्ग गज के प्लाट का सौदा किया। उसने कुलदीप वर्मा को 40 लाख रुपए की पेमेंट कर दी थी। दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया और कुलदीप वर्मा ने न तो प्लाट की रजिस्ट्री उसके नाम करवाई और न ही उसे पैसे लौटाए। पुलिस कमिश्नर को दी थी शिकायत मिक्की साहनी ने बताया कि उसने पुलिस कमिश्नर को इस मामले में शिकायत दी और उसके बाद पुलिस अफसरों ने इस पूरे मामले की जांच की। उसका कहना है कि प्रिंसिपल ने भी पुलिस के सामने अपने बयान दिए और उसके बाद ही पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। प्रिंसिपल का पलटवार बोली-मुझे दबाने के लिए दर्ज कराया झूठा पर्चा प्रिंसिपल कुलदीप वर्मा का कहना है कि मेयर के पति ने उन्हें अश्लील मैसेज भेजे और उनके साथ फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर व डीजीपी तक को दी। इसके अलावा उन्होंने मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग व मुख्यमंत्री को भी शिकायत दी। उसकी शिकायत पर अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अभी सिर्फ टालमटोल कर रही है। इधर, उसके खिलाफ दी गई झूठी शिकायत पर पुलिस ने जांच करके एफआईआर भी दर्ज कर दी है। उनका कहना है कि मेयर ने मिक्की साहनी के जरिए उन पर पहले भी दबाव बनाने की कोशिश की है और अब भी वही हो रहा है। उन्होंने कहा कि मिक्की साहनी जो आरोप लगा रहा है वो निराधार हैं और इस संबंध में वो पुलिस को अपने बयान दर्ज करा चुकी हैं। मिक्की साहनी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रिंसिपल कुलदीप वर्मा का कहना है कि जब उन्होंने मेयर के पति के खिलाफ मामला उजागर किया था और पुलिस को शिकायत दी थी, उसी दौरान मिक्की साहनी ने मेयर के कहने पर उनके खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। तब भी उसने यही आरोप लगाए थे। कुलदीप वर्मा का कहना है कि वो इस मामले का कानूनी तरीके से ही निपटेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *