![]()
मेवात कैडर में चयनित 1029 JBT/PRT अभ्यर्थियों की अस्थायी पोस्टिंग के लिए शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जारी स्कूलवार रिक्तियों की सूची में 435 स्कूलों में JBT/PRT के 1299 पद उपलब्ध हैं। पात्र अभ्यर्थी 3 अगस्त शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी पसंद के स्कूल भर सकेंगे। अभ्यर्थियों को विभाग ने अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक स्कूलों के विकल्प भरने की सलाह दी है। कम विकल्प देने पर पसंद का स्कूल नहीं मिलने की स्थिति में अभ्यर्थी को ‘Anywhere’ कैटेगरी में पोस्टिंग दी जा सकती है। ऑनलाइन काउंसलिंग में अभ्यर्थी को पहले एम्पलाई आईडी अथवा रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर पर आए 6 अंकों के OTP से सत्यापन होगा। इसके बाद स्कूलों को पसंद के क्रम में चुनकर सेव, डिक्लेरेशन और फाइनल सबमिशन करना होगा। विभाग ने अंतिम सबमिशन से पहले पसंद की सूची को अच्छी तरह जांचने और अंतिम समय में लॉगिन करने से बचने की सलाह दी है। स्कूल चुनते समय नाम, ब्लॉक और जिला जरूर जांचें विभाग ने अभ्यर्थियों को स्कूल का विकल्प भरते समय स्कूल का नाम, ब्लॉक और जिला ध्यान से जांचने के निर्देश दिए हैं। एक जैसे नाम वाले स्कूलों के कारण गलत स्टेशन चुनने की आशंका को देखते हुए अंतिम सबमिशन से पहले पूरी सूची दोबारा जांचने को कहा गया है। विभाग की सूची में फिरोजपुर झिरका के स्कूल क्रम संख्या 1 से 106, नगीना के 107 से 184, नूंह के 185 से 277, पुन्हाना के 278 से 377 और तावड़ू के 378 से 435 तक शामिल हैं। पोस्टिंग अभी अस्थायी, बाद में जनरल ट्रांसफर ड्राइव ऑनलाइन काउंसलिंग से मिलने वाली पोस्टिंग को विभाग ने अस्थायी व्यवस्था बताया है। बाद में संबंधित शिक्षक को विभाग की शिक्षक स्थानांतरण नीति के अनुसार ऑनलाइन जनरल टीचर ट्रांसफर ड्राइव के माध्यम से स्थायी पोस्टिंग हासिल करनी होगी। पोस्टिंग नहीं लेनी तो ‘Forgo’ विकल्प चुनना होगा यदि कोई अभ्यर्थी पोस्टिंग स्वीकार नहीं करना चाहता या स्कूलों की पसंद नहीं भरना चाहता, तो उसे अपनी अनिच्छा का कारण दर्ज करना होगा। ‘Forgo’ विकल्प चुनने के बाद अभ्यर्थी स्कूलों की पसंद नहीं भर सकेगा। स्टेशन का आवंटन सक्षम प्राधिकारी द्वारा तय मानदंड के आधार पर किया जाएगा। मैरिटल स्टेटस भी करना है अपडेट विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को अपना Present Marital Status अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन भरी जाने वाली सभी जानकारियां सही और सटीक दर्ज करने को कहा गया है। ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान तकनीकी दिक्कत आने पर अभ्यर्थी MIS हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
Source link
मेवात कैडर के 1029 JBT के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू:चुन सकेंगे पसंद का स्कूल, फिलहाल अस्थायी पोस्टिंग, 435 स्कूलों में 1299 पद खाली
