![]()
अलवर में इंश्योरेंस कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर से मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि पीएनबी के एरिया मैनेजर पर सड़क पर उसके सिर में 2-3 घूंसे मारे। हाथ-पैर पर भी मारा। कपड़े फाड़कर जेब में रखे रुपए निकाल लिए। हॉस्पिटल आकर भी गाली-गलौच की। पीड़ित मैनेजर ने शिवाजी पार्क थाने में मारपीट का मामला दर्ज करवाकर जान को खतरा बताया है। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को गलत बताया है। बैंक के बाहर सिर पर मारे घूंसे पीड़ित बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर सौरभ सोमवंशी की पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार- वह पीएनबी शिवाजी पार्क शाखा के ब्रांच मैनेजर अभिषेक के बुलाने पर दोपहर करीब 3 बजे बैंक गया था। शाम करीब 4 बजे बजाज के एरिया मैनेजर योगेंद्र सिंह चौहान भी शाखा पहुंचे थे। उन्होंने ब्रांच मैनेजर के सामने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार- वह कंपनी से बाहर आया तो एरिया मैनेजर योगेंद्र भी पीछे-पीछे आ गया और सड़क पर मारपीट करना शुरू कर दिया। उसके सिर पर 2-3 घूंसे मारे। कंधे और बाएं हाथ की अंगुलियों पर भी चोट पहुंचाई। उसकी जेब में रखे 5,500 रुपए भी निकाल लिए। मारपीट के दौरान उसके कपड़े फट गए। पीड़ित का आरोप- मानिसक प्रताड़ना देकर परेशान कर रहे पीड़ित ने बताया कि उसने अपने सीनियर अधिकारी सुधीर मिश्रा और एचआर सोनाली को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह राजीव गांधी हॉस्पिटल जाकर इलाज करवाया। उसके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर आया है। पीड़ित का कहना है कि योगेंद्र कंपनी में आने के बाद से करीब एक साल से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। हॉस्पिटल में भी योगेंद्र, सचिन अरोड़ा समेत 4-5 अन्य लोग पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज की। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोप गलत, बोले- फुटेज से सच्चाई आएगी सामने वहीं बजाज के एरिया मैनेजर योगेंद्र सिंह चौहान ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि जिस जगह पर मारपीट की घटना होना बताया जा रहा है, वहां कैमरे लगे हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। वह सीनियर अधिकारी हैं और काम के सिलसिले में मॉनिटरिंग करते हैं, लेकिन सौरभ को यह पसंद नहीं है। इसी वजह से वह उन पर इस तरह के आरोप लगा रहा है।
Source link
मैनेजर से कपड़े फाड़े, सिर पर मारे मुक्के:बैंक के बाहर रुपए छीने; सीनियर अधिकारी ने आरोपों को बताया गलत
