![]()
गयाजी में एक महिला से छिनतई हुई है। मॉर्निंग वॉक से घर लौटते समय बाइक सवार 2 बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपट ली। छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिर गई। उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पीड़िता की पहचान कोतवाली के ढोलकिया गली निवासी मनोज कुमार की पत्नी रीना साह के तौर पर हुई है। घटना काशीनाथ स्थित कृष्णा ज्वेलर्स के पास की है। बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम पीड़िता ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी। वहां से एक अन्य महिला के साथ अपने घर लौट रही थी। बाटा मोड़ की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए हैं। सुनसान जगह पर वारदात सिविल लाइन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि बदमाश पहले से इलाके की रेकी कर रहे थे। सुनसान जगह का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा इलाके में सक्रिय झपटमार गिरोहों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही महिला से छिनतई:बाइक सवार बदमाशों ने गले से 2 लाख की चेन झपटी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
