![]()
मोगा-धर्मकोट मार्ग पर स्थित गांव ढोलेवाल केनिया के समीप एक नहर (सुए) से शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा की आपातकालीन सेवा टीम स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। सोसायटी के सदस्यों के अनुसार, महिला का शव लावारिस हालत में मिला। मृतका की पहचान के लिए उसके शरीर पर बना “गुरप्रीत” नाम का टैटू एक महत्वपूर्ण पहचान चिन्ह बताया गया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मोर्चरी में रखा गया शव समाज सेवा सोसायटी ने मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शव को सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया है। इससे परिजनों या परिचितों को पहचान करने और पुलिस से संपर्क करने का अवसर मिलेगा। मामले की सूचना मिलने के बाद धर्मकोट पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Source link
मोगा में नहर से महिला का शव बरामद:शरीर पर ‘गुरप्रीत’ नाम का टैटू; पुलिस ने डेडबॉडी पहचान के लिए मोर्चरी में रखा
