Headlines

मोतिहारी के विराट रामायण मंदिर में लोगों ने किया जलाभिषेक:जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए अलर्ट, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग




मोतिहारी में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गई। भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़िए और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। विश्व के प्रस्तावित सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर परिसर में भी सावन की दूसरी सोमवारी पर भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों की सुविधा के लिए यहां एक छोटे शिवलिंग की स्थापना की गई है, जहां श्रद्धालु सुगमता से जल चढ़ा रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना लगातार जारी रहा, जिससे पूरा क्षेत्र आस्था में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर किया जलाभिषेक केसरिया स्थित प्रसिद्ध केसरनाथ महादेव मंदिर में भी शिवभक्तों का सैलाब देखने को मिला। यहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके अतिरिक्त, बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर सहित जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी प्रमुख मंदिरों के बाहर और अंदर पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, कतारबद्ध व्यवस्था और निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि कोई अव्यवस्था न हो। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में कोई परेशानी न हो। सावन की दूसरी सोमवारी पर मोतिहारी पूरी तरह शिवमय हो गया, और हर ओर भक्ति व आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *