![]()
मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बेलईठ गांव में की गई छापेमारी के दौरान यह सफलता मिली। इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा है। सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को जानकारी मिली थी कि बेलईठ गांव में दो युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। हथियार जब्त कर दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गिरफ्तार युवकों की पहचान नौवाडीह वार्ड संख्या-3 निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार और 20 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान रोहित कुमार की कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही हथियार जब्त कर दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रोहित कुमार ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर कट्टा दिखाकर लोगों को डराता था और अवैध गतिविधियों में शामिल था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इन युवकों का किसी बड़े आपराधिक गिरोह से कोई संबंध तो नहीं है। सुगौली थाना पहुंचकर पूरे मामले की समीक्षा की बुधवार को सदर डीएसपी दिलीप कुमार सिंह ने सुगौली थाना पहुंचकर पूरे मामले की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस इनके आपराधिक इतिहास व नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Source link
मोतिहारी में देसी कट्टा के साथ 2 गिरफ्तार:सुगौली पुलिस ने छापेमारी कर युवकों को पकड़ा
