Headlines

मुरादाबाद में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन:OBC मोर्चा अध्यक्ष बोले-बूथ पर सक्रिय हों कार्यकर्ता- चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान




मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की देहात विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन बुधवार को एमआईटी कॉलेज में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने कहा- भाजपा का बूथ संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों को संगठन की रीढ़ बताया, जो पार्टी की विचारधारा और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हैं। पाल ने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ को सक्रिय और सशक्त बनाने का आह्वान किया। भाजपा की चुनावी सफलता का आधार भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि संगठन की प्रत्येक इकाई पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी, तो आगामी चुनावों में पार्टी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। भंडूला ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री दीपक चौधरी ने किया, जबकि इसका संयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के. के. मिश्रा ने किया। मिश्रा ने सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, सत्येंद्र सैनी, वीरपाल सिंह, सोमपाल प्रजापति, विशाल रस्तोगी, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मुरादाबाद देहात विधानसभा के पांचों मंडलों के बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *