Headlines

मोदी हार्डवेयर संचालक पर ग्राहक से मारपीट का आरोप:अंजड़ में पुराने बिल विवाद को लेकर मामला दर्ज




बड़वानी जिले के अंजड़ में मोदी हार्डवेयर के संचालक पर एक ग्राहक से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा है। यह विवाद पुराने बिल के भुगतान को लेकर हुआ। फरियादी की शिकायत पर अंजड़ पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी गौतम धनगर ने शुक्रवार को पुलिस को अपना बयान दिया। उन्होंने बताया कि वह सेगांव बसाहट के निवासी हैं और एसबीआई अंजड़ में निजी कार्य करते हैं। लगभग एक साल पहले उन्होंने अपने मकान निर्माण के लिए मोदी हार्डवेयर से सरिया और सीमेंट खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने उस समय 1 लाख 80 हजार रुपये का भुगतान किया था। यहां से शुरू हुआ विवाद गौतम धनगर के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6 बजे मोदी हार्डवेयर का मुनीम रितेश चौहान उनके घर पहुंचा। मुनीम ने उन्हें बताया कि दुकान मालिक ने पुराने बिल के बकाया को लेकर बुलाया है। इसके बाद, फरियादी शाम 6:30 बजे दुकान पहुंचे और संचालक हेमन्त मोदी से हिसाब मांगा, जिस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गौतम धनगर ने आरोप लगाया है कि हिसाब मांगने पर हेमन्त मोदी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो मोदी ने दुकान से लकड़ी उठाकर उन्हें बाहर खींच लिया और मारपीट की। इस हमले में उनके दाएं पैर की पिंडली और जांघ पर चोटें आईं। दुकान पर मौजूद हम्मालों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। फरियादी ने यह भी बताया कि मारपीट के बाद आरोपी हेमन्त मोदी ने उन्हें एक सादे कागज पर रसीद दी और धमकी दी कि यदि एक महीने के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो उन्हें जान से खत्म कर दिया जाएगा। अंजड़ पुलिस ने फरियादी गौतम धनगर की शिकायत के आधार पर आरोपी हेमन्त मोदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *