Headlines

Bikaner Road Repair | Independence Day Preparation CM Route Development


इस बार 15 अगस्त का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में होने जा रहा है। समारोह की तैयारियों के बीच शहर में विकास कार्यों की रफ्तार अचानक तेज हो गई है, लेकिन इसका असर मुख्य रूप से उन्हीं सड़कों पर दिखाई दे रहा है, जहां से मुख्यमंत्री का काफ

.

सालों बाद बनी सड़क

रोडवेज बस स्टैंड के सामने की सड़क पिछले कई साल से खराब हालत में थी। यहां गहरे गड्ढों के कारण आम लोगों और वाहन चालकों को रोज परेशानी होती थी, लेकिन लंबे समय तक किसी विभाग ने इसकी सुध नहीं ली।

अब मुख्यमंत्री के इसी मार्ग से गुजरने के कारण सड़क को करीब एक फीट तक खोदकर सीसी रोड बनाई जा रही है। निर्माण कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रह रहे हैं।

मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित है। वहां से मुख्य समारोह स्थल डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक आने-जाने के लिए यही प्रमुख मार्ग है। इसी वजह से पूरे रूट को नए सिरे से संवारा जा रहा है।

फोटोज में देखें…

अनाज मंडी के सामने सड़क पर डिवाइडरों की पुताई हो रही है। भास्कर रिपोर्ट वीडियो बनाने पहुंचा तो वहां काम कर रहे मजदूर अपनी बाल्टी छोड़कर ही निकल गए।

अनाज मंडी के सामने सड़क पर डिवाइडरों की पुताई हो रही है। भास्कर रिपोर्ट वीडियो बनाने पहुंचा तो वहां काम कर रहे मजदूर अपनी बाल्टी छोड़कर ही निकल गए।

पुलिस लाइन के पास नाल की ओर जाने वाली सड़क पर रोड लाइट पर एलईडी लाइट लगाई जा रही है।

पुलिस लाइन के पास नाल की ओर जाने वाली सड़क पर रोड लाइट पर एलईडी लाइट लगाई जा रही है।

रोडवेज बस स्टेंड के सामने वर्षों से टूट रही सड़क एक बार फिर बन रही है।

रोडवेज बस स्टेंड के सामने वर्षों से टूट रही सड़क एक बार फिर बन रही है।

एमएस कॉलेज पुलिया पर नए पौधे लगाए जा रहे हैं, इससे पहले पौधों की सुध नहीं ली गई, इसीलिए वो जल गए।

एमएस कॉलेज पुलिया पर नए पौधे लगाए जा रहे हैं, इससे पहले पौधों की सुध नहीं ली गई, इसीलिए वो जल गए।

सिर्फ सड़क नहीं, पूरी वीआईपी सजावट

मुख्यमंत्री के रूट पर सिर्फ सड़कें ही नहीं सुधारी जा रही हैं, बल्कि रोड लाइट, डिवाइडर और हरियाली को भी नया रूप दिया जा रहा है।

जैसलमेर रोड से गंगानगर सर्किल और वहां से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी तक बिजली के खंभों पर नई एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। पुरानी व्यवस्था को दुरुस्त कर पूरे मार्ग को रोशन किया जा रहा है।

डिवाइडर नए नहीं बने, रंग-रोगन से काम

कई जगह सड़कें बार-बार बनने के कारण डिवाइडर सड़क की ऊंचाई से नीचे चले गए हैं। इन्हें दोबारा बनाने के बजाय रंग-रोगन कर नया जैसा दिखाने की कोशिश की जा रही है।

अनाज मंडी के सामने डिवाइडरों पर इन दिनों पीले और काले रंग की पुताई की जा रही है।

मुख्यमंत्री के स्वागत में पौधों की भी बदली तस्वीर

नाल एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। इसे देखते हुए एमएस कॉलेज पुलिया और आसपास के डिवाइडरों पर रखे बड़े गमलों में नए पौधे लगाए गए हैं।

लंबे समय से उपेक्षित हरियाली को भी अचानक संवारा जा रहा है।

बारिश के बीच भी डामर बिछाने की जल्दबाजी

कीर्ति स्तंभ क्षेत्र में बारिश के मौसम के बीच डामर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण के दौरान बारिश हुई तो नगर निगम कार्यालय के सामने पानी भरने की समस्या और बढ़ सकती है।

पीबीएम के सामने सड़क चमक रही, पीछे बदहाल रास्ता

मुख्यमंत्री पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विंग का उद्घाटन भी करेंगे। इसे देखते हुए अस्पताल के सामने की सड़कों को सुधारा जा रहा है।

वहीं मेडिकल कॉलेज से नागणेचीजी मंदिर की ओर जाने वाली अत्यधिक व्यस्त सड़क अब भी टूटी हुई है। इस मार्ग पर रोज बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन इसकी मरम्मत की कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही।

सूरसागर फिर उपेक्षित, सिर्फ वीआईपी रूट पर फोकस

शहर के प्रमुख स्थलों में शामिल सूरसागर की सफाई या सौंदर्यीकरण पर इस बार कोई काम नजर नहीं आ रहा है।

पहले जब भी मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे बीकानेर आती थीं, तब सूरसागर की विशेष सफाई और व्यवस्था की जाती थी। इस बार वहां ऐसी कोई विशेष गतिविधि दिखाई नहीं दे रही।

जयपुर रोड पर सिर्फ सफाई, विकास नहीं

बीकानेर-जयपुर मार्ग पर भी फिलहाल सिर्फ सफाई कराई जा रही है। सड़क सुधार या नए निर्माण का कोई बड़ा काम शुरू नहीं हुआ है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या विकास कार्य सिर्फ वीआईपी आवाजाही वाले रास्तों तक ही सीमित रहेंगे या आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों वाली सड़कें भी कभी प्राथमिकता बनेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *