![]()
मोहाली शहर में वीरवार को तड़के एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर को निशाना बना रहे दो चोरों को लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया। खटके की आवाज सुनकर पड़ोसी दुकान मौजूद दुकानदार ने शोर मचाने पर लोगों ने चोरों को घेर लिया। चोरों ने कई छतों को कूद कर भागने की कोशिश के लिए लेकिन लोगों ने दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी नशे की हालत में थे और तलाशी के दौरान उनकी जेब से प्रतिबंधित नशीली सामग्री और इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। नीचे शटर खुला देख ऊपर चढ़े और होम लिंक प्रॉपर्टीज के मालिक अमन शर्मा और अश्वनी राणा का कार्यालय पहली मंजिल पर स्थित है। दोनों आरोपी चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा पर वहां पहुंचे। वीरवार सुबह तड़के 4 बजे नीचे का मुख्य शटर खुला था। इसका फायदा उठाकर वे सीढ़ियों के रास्ते ऊपर गए और कार्यालय के लकड़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और सामान पैक करने लगे। सैलून की दुकान मौजूद युवक ने बचाई चोरी इसी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर में सैलून की दुकान में एक युवक मौजूद थी। तड़क चार बजे हो हो रही खटखट की आवाज सुनकर वह जगा। शक होने पर उसने शोर मचा दिया। जिससे बिल्डिंग रहने और अन्य लोग भी जग गए। आरोपियों ने दफ्तर में रखी एलईडी (LED) समेत लाखों रुपये का कीमती सामान पैक कर लिया था और उसे बाहर ले जाने की फिराक में थे खुद को घिरता देख दोनों आरोपियों ने सीढ़ियों से नीचे भागने के बजाय दफ्तर की छत का रास्ता चुना। कई इमारतों की छतों पर कूदे, लेकिन भाग नहीं सके वे अपनी जान बचाने के लिए एक के बाद एक कई इमारतों की छतें फांदते हुए पीछे की तरफ से नीचे उतरने की कोशिश करने लगे। लेकिन तब तक शोर सुनकर आसपास के भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो चुके थे, जिन्होंने घेराबंदी करके दोनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद भी नशे में धुत आरोपी स्थानीय लोगों से बहसबाजी और उलझने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान पंजाब के तलवाड़ा क्षेत्र के निवासी के रूप में बताई है और वे पिछले कुछ समय से चंडीगढ़ में किराए पर रह रहे थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने के साथ-साथ उनसे बरामद हुई नशीली सामग्री के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
Source link
मोहाली में प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में चोरी करते दो काबू:सैलून की दुकान में मौजूद युवक ने आवाज सुनकर मचाया शोर, नशे का इंजेक्शन बरामद
