Headlines

मोहाली में सुखबीर बादल की कल रैली:खेड़ा बोले-हजारों लोग पहुंचेंगे, सोहाना ने तैयारियों का लिया जायजा; कानून व्यवस्था-नशे पर सरकार को घेरेंगे




मोहाली के खरड़ हलके में अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की पंजाब बचाओ मिशन’ रैली कल आयोजित की जाएगी। रैली को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खरड़ हलका प्रधान रविंद्र सिंह खेड़ा रैली की तैयारियों की अगुवाई कर रहे हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे और सुखबीर बादल को सुनेंगे। रैली को लेकर बुधवार को अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। खरड़ हलका प्रधान रविंद्र सिंह खेड़ा ने कहा कि रैली में पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए जाएंगे। इनमें बिगड़ती कानून व्यवस्था, नशा तस्करी और भ्रष्टाचार प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि रैली में पंजाब अकाली दल की पूरी वरिष्ठ लीडरशिप भी मौजूद रहेगी। पंजाब के मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना रविंद्र सिंह खेड़ा ने कहा कि अकाली दल लगातार पंजाब के लोगों के साथ खड़ा है। उनका दावा है कि प्रदेश के लोग मौजूदा हालात को समझ रहे हैं और इसी वजह से रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है। नशे की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। ऐसे में अकाली दल की ओर से रैली के जरिए सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगा जाएगा। सोहाना ने मौके पर पहुंचकर देखा पूरा इंतजाम अकाली दल के जिला सेवादार परविंदर सिंह सोहाना भी रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर मंच, लोगों के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सोहाना ने कहा कि पंजाब बचाओ’ रैली के जरिए पूरे पंजाब को संदेश दिया जाएगा कि मौजूदा सरकार अपने कार्यकाल में लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने कार्यकाल में कोई बड़ा काम नहीं कर पाई और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है। व्यापारियों और सेलिब्रिटीज में डर का आरोप परविंदर सिंह सोहाना ने आरोप लगाया कि पंजाब में व्यापारी और सेलिब्रिटी भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में यह डर बना हुआ है कि कहीं से भी गोली चलने की घटना हो सकती है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। नशे के मुद्दे पर भी घेरने की तैयारी सुहाना ने कहा कि पंजाब के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने सरकार के युद्ध नशे विरुद्ध अभियान को भी निशाने पर लिया और इसे फ्लॉप बताया। उनका आरोप है कि नशे पर रोक लगाने के लिए सरकार प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सकी। उन्होंने पंजाब पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। अकाली दल नेताओं का कहना है कि रैली में इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल खड़े किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *