Headlines

यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन आमने-सामने:100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, कूड़ा उठाने का विरोध कर रहे सफाई कर्मचारी हिरासत में लिए




यमुनानगर शहर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर हड़ताल के चलते लगे गंदगी के ढेर को उठाने को लेकर रविवार सुबह सफाई कर्मचारी और प्रशासन आमने-सामने आ गए। नगर निगम की टीम एसपी निवास के नजदीक जमा गंदगी को उठाने पहुंची थी। इसी दौरान सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। कूड़ा उठाने की सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी भी मौके पर आ गए। शहर में जगह-जगह से साफ कराए जा रहे कूड़े के ढेर पुलिस प्रशासन की देखरेख में शहर के विभिन्न प्वाइंटों पर जमा कूड़े और गंदगी के ढेर को उठाने की कार्रवाई शुरू की गई। सफाई कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में लिया। मौके पर काफी देर तक पुलिस और सफाई कर्मचारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रशासन की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को बहाल करने के लिए अलग-अलग स्थानों से कूड़ा उठाने का काम जारी है। पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीमें सफाई अभियान में जुटी हुई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *