Headlines

डूडा के नए परियोजना निदेशक ने संभाली जिम्मेदारी:लंबित कार्यों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता




महराजगंज। डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के नए परियोजना निदेशक (पीओ) मनीष शुक्ला ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि विभाग में लंबित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। मनीष शुक्ला ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य लंबित योजनाओं और निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंच सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह उनकी पहली पोस्टिंग है। नए परियोजना निदेशक ने कहा कि वे अपनी इस नई जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया और बताया कि शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। शुक्ला ने यह भी बताया कि डूडा से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। मनीष शुक्ला की इन प्राथमिकताओं से विभागीय कार्यों में तेजी आने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *