Headlines

रजत बंगानी ने 44 उपवास की दीर्घ तपस्या पूरी की



नवापारा-राजिम| पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व पर जैन श्वेतांबर श्रीसंघ में जप, तप और त्याग की आराधना जारी है। इसी क्रम में अर्हम बहु मंडल ने मानतारा भवन में दीर्घ तपस्याओं की अनुमोदना के लिए सांझी मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें रजत बंगानी ने 44 उपवास की दीर्घ तपस्या पूरी की। पराग पारख सिद्धि तप और सिद्धार्थ बोथरा वर्धमान तप की आराधना कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। इसके बाद तपस्वियों को मंच पर विराजमान कर मेहंदी लगाने की रस्म हुई। मंडल की सदस्यों ने नाटिका और बच्चों ने नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। सामान्य ज्ञान व धार्मिक प्रश्नोत्तरी के साथ लिखित परीक्षा भी हुई। संचालन स्नेहा गोलछा ने किया। पर्यूषण के तहत पराग पारख ने आठवें क्रम में पांचवें उपवास का प्रत्याख्यान किया। निवी बंगानी के 8, आर्या दुग्गड़ के 6, समकित बंगानी के 5, आयुष पारख के 5 और कविता कोचर के 5 उपवास चल रहे हैं। श्रीसंघ में अक्षयनिधि, समवसरण, विजय कषाय तप और आयंबिल निवी सहित विभिन्न तपस्याएं भी जारी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *