Headlines

शादी के चार महीने बाद फंदे पर लटकी महिला:दरवाजा तोड़कर शव निकाला; पति समेत चार पर प्रताड़ना का केस दर्ज




सोनीपत के गांव बुटाना में 30 वर्षीय महिला प्रियंका ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। जाल से अंदर देखने पर महिला फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतका के भाई ने पति समेत चार लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चार महीने पहले हुई थी शादी सोनीपत के गांव बिधलान के रहने वाले नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 30 वर्षीय बहन प्रियंका की शादी 14 मई को गांव बुटाना निवासी नीरज उर्फ श्रीभगवान के साथ हुई थी। नीरज प्लंबर का काम करता है। नरेंद्र के अनुसार शादी को अभी करीब चार महीने ही हुए थे। ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप नरेंद्र ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही प्रियंका को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। उसका आरोप है कि नीरज के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। प्रियंका ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। पति के अलावा तीन अन्य पर भी आरोप मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि प्रियंका को केवल उसका पति ही नहीं, बल्कि उसकी भाभी, मामा और मामी भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। नरेंद्र ने इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर बहन द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। काफी देर तक कमरे से नहीं निकली प्रियंका रविवार सुबह प्रियंका काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई। परिजनों ने कमरे के बाहर से उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजे के ऊपर बने जाल से अंदर झांककर देखा तो प्रियंका पंखे के साथ लगी हूक पर रस्सी और चुन्नी से बने फंदे पर लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कमरे में प्रियंका ने फंदा लगाया था, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे को खोला और महिला के शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। मृतका के भाई नरेंद्र की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने पति नीरज समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस बोली- मामले की जांच जारी
जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *