Headlines

रतलाम में जल जीवन मिशन परियोजना के चुराए पाइप:राजस्थान के दो ठेकेदार मामा-भांजा गिरफ्तार; बेचने के लिए हरियाणा भेजें




रतलाम जिले में जल जीवन मिशन परियोजना के तहत बिछाए जाने वाले 155 लोहे के पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बिलपांक थाना पुलिस ने राजस्थान के अलवर निवासी दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप हरियाणा के भिवानी में बेचने के लिए भेज दिए थे। पुलिस अब पाइप खरीदने वाले व्यक्ति और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है। कंपनी की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, हैदराबाद के मैनेजर प्रसाद, निवासी बिहार ने पांच दिन पहले बिलपांक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी जल जीवन मिशन के तहत माही जल समूह प्रदाय योजना में रतलाम जिले के ईटावा खुर्द और शिवपुर क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही है। सुराना-शिवपुर रोड पर 300 एमएम डायमीटर के 7 क्लास के कुल 809 लोहे के पाइप रखे गए थे। बारिश के कारण खुदाई का काम रुका हुआ था। जब 14 जुलाई को मौके पर पहुंचे तो 809 में से 155 पाइप गायब मिले। चोरी हुए पाइपों की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई। सीसीटीवी फुटेज से मिला बड़ा सुराग बिलपांक थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में 14 जुलाई की रात करीब 2:46 बजे दो लोग हाईड्रा मशीन की मदद से पाइप उठाकर दो आयशर ट्रकों में भरते दिखाई दिए।सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने ट्रकों और हाईड्रा मशीन का पीछा किया। जांच में पता चला कि हाईड्रा मशीन सालाखेड़ी स्थित एक निजी पार्किंग में खड़ी की गई थी। यहीं से राजस्थान के अलवर निवासी वसीम (21) पिता फखरूद्दीन मेव तक पुलिस पहुंची। मामा-भांजे ने मिलकर रची चोरी की साजिश जांच में सामने आया कि वसीम रावटी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का ठेका लेकर काम कर रहा था। किसी कारण से उसका काम बंद हो गया था। घर लौटने के दौरान उसने सुराना-शिवपुर रोड पर रखे पाइप चोरी करने की योजना बनाई। इस वारदात में उसने अपने मामा शाहरूख (30) पिता जुरू खान निवासी पत्थरोड़ा, जिला अलवर को भी शामिल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलवर से गिरफ्तार कर लिया। चोरी के पाइप हरियाणा भेजे थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि चोरी किए गए पाइप बेचने के लिए हरियाणा के भिवानी निवासी आरिफ मेवाती के पास भेजे गए हैं। आरिफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम हरियाणा भेजी गई है। इसके अलावा जिन ट्रकों और हाईड्रा मशीन का इस्तेमाल चोरी में किया गया, उनके चालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दूसरी वारदातों की भी जांच पुलिस के अनुसार, सैलाना क्षेत्र के एक ठेकेदार ने भी पाइप चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में भी मामा-भांजे से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ में राजस्थान के दौसा जिले से भी लोहे के पाइप चोरी करने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस पूरे गिरोह और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *