Headlines

रतिया में ट्रैफिक पुलिस 3 गाड़ियां थाने पहुंचाई:नो पार्किंग में खड़ी थी, चालान काटे गए, लोगों को यातायात नियमों से अवगत कराया




फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार शाम को रतिया शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े तीन गाड़ियों को क्रेन की मदद से उठाकर रतिया सिटी थाने पहुंचाया गया। पुलिस ने इन वाहन चालकों के नो पार्किंग के चालान काटकर जुर्माना भी लगाया। ट्रैफिक इंचार्ज भीम सिंह ने बताया कि अभियान में तीन वाहन नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े मिले। इनमें से एक वाहन नए बस स्टैंड के सामने, दूसरा शहर के बाजार क्षेत्र में और तीसरा भगत सिंह चौक के पास खड़ा था। सभी वाहनों को क्रेन से हटाकर रतिया सिटी थाने ले जाया गया और नियमों के उल्लंघन के लिए चालान किए गए। ड्राइवरों और दुकानदारों को किया जागरूक अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस टीम ने वाहन चालकों और दुकानदारों को नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े न करने के लिए जागरूक भी किया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर गलत पार्किंग से यातायात बाधित होता है, जिससे आम जनता को असुविधा होती है। ट्रैफिक इंचार्ज भीम सिंह ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें क्रेन से हटाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में गलत पार्किंग पर अंकुश लगने और यातायात व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *