![]()
फतेहाबाद के रतिया में टोहाना रोड स्थित मेडिकल स्टोर में हुई चोरी के मामले में थाना शहर रतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर चोरी किया गया सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी वार्ड नंबर 12, शिमलापुरी कॉलोनी, रतिया के रूप में हुई है। थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि साहिल निवासी वार्ड नंबर 5, रतिया की शिकायत पर 1 अक्टूबर को धारा 305, 331(4) के तहत थाना शहर रतिया में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को काबू किया। चोरी किया गया सामान बरामद उन्होंने बताया कि पुलिस जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मेडिकल स्टोर से चोरी किया गया एक DVR, एक LED तथा करीब ढाई पैकेट पट्टियां बरामद की गई हैं। बरामद सामान को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया है तथा मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
रतिया में मेडिकल स्टोर से चोरी करने वाला अरेस्ट:ताले तोड़कर चुराई एलईडी, सीसीटीवी की डीवीआर, पुलिस ने बरामद किया सामान
