![]()
भारतीय शॉटपुट प्लेयर तजिंदरपाल सिंह तूर ने एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल किया। वह पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले हैं। पदक जीतने के बाद तूर ने कहा, “मैं स्वर्ण पदक जीत सकता था। मेरी तैयारी स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ थी। हालांकि, मौसम खराब होने और बारिश के कारण खुद को खेल में बनाए रखना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था।” उन्होंने बताया कि बारिश के बीच शरीर को प्रतियोगिता के लिए तैयार और गर्म रखना मुश्किल हो रहा था, जिसका असर प्रदर्शन पर पड़ा। एशियन गेम्स के बाद चोटों के कारण मुश्किल तूर ने यह भी कहा कि एशियन गेम्स के बाद चोटों के कारण उन्हें काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। इस वजह से उनके लिए प्रतियोगिता की तैयारी का शुरुआती चरण उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि चोटों से उबरने के बाद वापसी करना आसान नहीं था और तैयारी को दोबारा पटरी पर लाने में समय लगा।
Source link
एशियन गेम्स में मोगा के तजिंदरपाल सिंह ने रजत जीता:गोल्ड की हैट्रिक के इरादे से उतरे थे भारतीय शॉटपुटर; बोले-खराब मौसम बना बड़ी चुनौती
