![]()
जिले में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदला और खिलचीपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई। करीब आधे घंटे की तेज बारिश के बाद मौसम में ठंडक रही। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक जिले में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 12 सितंबर को जिले में औसतन 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जीरापुर में सबसे ज्यादा 17 मिमी बारिश हुई। इसके बाद पचोर में 14 मिमी, नरसिंहगढ़ में 12 मिमी, राजगढ़ में 9.1 मिमी, सारंगपुर में 3.1 मिमी, खिलचीपुर में 1.4 मिमी और ब्यावरा में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक जिले में कुल औसत बारिश 925 मिमी दर्ज हो चुकी है। 16 सितंबर तक मौसम सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार, 12 सितंबर को बारिश के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 13, 14 और 15 सितंबर को बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है। 16 सितंबर को भी बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। बारिश से उमस और गर्मी से राहत शनिवार को हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था, जबकि शुक्रवार शाम से मौसम में बदलाव शुरू हो गया था।
Source link
राजगढ़ में 5 दिन तेज बारिश-हवाओं का अलर्ट:बिजली गिरने के भी आशंका, जिले में औसतन 8.2 मिमी बरसात दर्ज
