Headlines

राजनांदगांव में मारपीट-लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार:शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो चाकू-डंडे से हमला,तीसरे आरोपी की तलाश जारी




राजनांदगांव में शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर एक व्यक्ति से मारपीट, लूटपाट और घर में तोड़फोड़ करने के मामले में लालबाग थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक आदतन हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और डंडा बरामद किया है। तीसरा आरोपी फिलहाल फरार है। घटना 25 अगस्त की शाम करीब 5 बजे पेंड्री बस्ती में हुई। प्रार्थी सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था। पवन आटा चक्की के पास पिंकू उर्फ फटीक लहरे और हिरेंद्र लहरे ने उसे रोककर शराब के लिए पैसे मांगे। बाजार जाते समय रोका, पैसे मांगे पैसे देने से मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चाकू और डंडे से मारपीट कर उसकी जेब से 250 रुपए जबरन छीन लिए। मोबाइल तोड़ा, घर में भी की तोड़फोड़ आरोपियों ने प्रार्थी का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वे उसके घर में घुस गए और होम थिएटर समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ की। शिकायत के आधार पर लालबाग थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 362/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मामले में धारा 333 बीएनएस भी जोड़ी गई। हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पेंड्री बस्ती निवासी पिंकू उर्फ फटीक लहरे (26) और हिरेंद्र लहरे (27) को गिरफ्तार किया। पिंकू के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्टील का चाकू और हिरेंद्र के पास से डंडा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक पिंकू आदतन हिस्ट्रीशीटर है। दोनों आरोपियों को 26 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी मामले का तीसरा आरोपी सोमू लहरे अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *