Headlines

राज्यपाल बागड़े से मिले हिन्दू क्रांति सेना के पदाधिकारी:गंगाजल किया भेंट, 'घर-घर गंगाजल अभियान' की दी जानकारी




अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को पवित्र गंगाजल भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ‘घर-घर गंगाजल अभियान’ के बारे में जानकारी दी। यह अभियान संगठन द्वारा चलाया जा रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी, अभियान के राष्ट्रीय संयोजक नाहर सिंह चूंडावत, प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा और वियोमी आनंद सोनी शामिल थे। पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान के पहले चरण में गंगाजल मठ-मंदिरों और संत-महात्माओं तक पहुंचाया जा रहा है। इसका मकसद मां गंगा के प्रति श्रद्धा और भारतीय संस्कृति के लिए जागरूकता बढ़ाना है। संगठन के पदाधिकारियों ने अभियान से जुड़ी आने वाली गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *