Headlines

रानियां नहर में मगरमच्छ की सूचना से हड़कंप मचा:वन्य विभाग की टीम ने दिनभर चलाया रेस्क्यू अभियान, नहीं लगा कोई सुराग




सिरसा जिले में रानियां शहर के ओटू हैड पर एनजीसी नहर के निकट पानी में मगरमच्छ होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ओटू हेड इंचार्ज ने सुबह करीब दस बजे वन्य विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को गांव के मुंशी राम ने बताया कि उसने सुबह मगरमच्छ देखा था। मुंशी राम ओटू हेड के पास फल-फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। देर शाम तक मगरमच्छ को रेस्क्यू करने की कोशिश की गई, लेकिन टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा। मगरमच्छ का कोई निशान भी नहीं मिला। ओरिजनल फोटो नहीं दिखा सका शेयर करने वाला व्यक्ति फोरेस्ट डिपार्टमेंट रानियां के अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने मगरमच्छ की फोटो शेयर की थी, उसे मौके पर बुलाया गया। उस व्यक्ति ने एक बार तो फोटो दिखा दी, लेकिन जब उससे ओरिजिनल फोटो मांगी गई तो उसने दूसरे फोन से क्लिक होने का बहाना बनाकर टाल दिया। इसके बाद फोटो वायरल करने वाला व्यक्ति मौके से चला गया और उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। वन विभाग की टीम ने देर शाम तक उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। अधिकारियों ने बताया कि यह फोटो AI जनरेटेड प्रतीत हो रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि यह सूचना अफवाह निकली तो फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक उन्हें मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया है। टीमें अभी भी तलाश में जुटी हैं और मगरमच्छ दिखने पर उसे रेस्क्यू कर लिया जाएगा। फिलहाल, मगरमच्छ होने की पुष्टि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *