![]()
रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। यात्रियों की मांग देखते हुए चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच तीन जोड़ी और श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच एक जोड़ी ट्रेन शामिल है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया- रामदेवरा के लिए पहली ट्रेन 28 अगस्त से शुरू होगी। ट्रेन संख्या 04861-04862 भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल 28 अगस्त से 25 सितंबर तक कुल 29 ट्रिप चलेगी। ट्रेन भगत की कोठी से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में रामदेवरा से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 5:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसमें 12 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित 14 कोच होंगे। ट्रेन में सभी डिब्बे अनारक्षित होंगे। 11 सितंबर से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें उन्होंने बताया कि यात्री मांग बढ़ने के साथ 11 सितंबर से दो और जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। ट्रेन नंबर 04863/04864 सुबह और 04865/04866 शाम-रात को 25 सितंबर तक 15-15 ट्रिप चलेंगी। इनका स्पेशल ट्रेनों का ठहराव जोधपुर, राईका बाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। श्रीगंगानगर-पोकरण स्पेशल फलोदी के रास्ते चलेगी 12 सितंबर से श्रीगंगानगर-पोकरण स्पेशल भी शुरू होगी। ट्रेन संख्या 04741/04742 का संचालन 26 सितंबर तक कुल 15 ट्रिप किया जाएगा। ट्रेन श्रीगंगानगर से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे पोकरण पहुंचेगी। वापसी में पोकरण से रात 8:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 15 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित 17 कोच होंगे।
Source link
रामदेवरा मेले के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें:28 अगस्त से शुरू होगी पहली स्पेशल ट्रेन; श्रीगंगानगर-पोकरण ट्रेन 12 सितंबर से
