![]()
शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की गाणवी पंचायत और कूट क्षेत्र में बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब तीन माह से क्याओं से आगे बस सेवा नहीं चल रही है। गाणवी में बस केवल गाणवी से क्याओं तक करीब पांच किलोमीटर ही चल पा रही है। इसके आगे क्याओं से किन्फी तक करीब 17 किलोमीटर क्षेत्र में पांच-छह गांव आते हैं, जहां लोगों को बस सुविधा नहीं मिल रही है। छोटे वाहनों में सवार होकर जा रहे ग्रामीण बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीणों की निर्भरता निजी छोटे वाहनों पर बढ़ गई है। ऐसे में छोटी गाड़ियों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने से ओवरलोडिंग हो रही है। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ने और हादसे का खतरा बना रहता है। महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत क्याओं दलीप कुमार, मेजर, केहर, दलीप सिंह, पकाज राणा, प्रकाश, लवली, अनिल और प्रवीण सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा बंद होने से छात्रों को स्कूल और कॉलेज पहुंचने में दिक्कत हो रही है। बच्चों को निजी वाहनों से जाना पड़ रहा है, और कई ग्रामीणों को पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। मरीजों और ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी मरीजों और बुजुर्गों की परेशानी और बढ़ गई है। बारिश के दौरान खराब सड़क के कारण समय पर अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे मरीजों को इलाज में देरी का खतरा है। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि गाणवी में फंसी बस को जल्द मार्ग पर चलाया जाए और क्याओं से किन्फी तक बस सेवा नियमित रूप से बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द सुविधा बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
Source link
रामपुर के क्याओं-किन्फी मार्ग पर बस सेवा बंद:3 महीने से नहीं हो रहा संचालन, ग्रामीण परेशान, ओवरलोडिंग से हादसे का खतरा बढ़ा
