Headlines

रामपुर के यशविंदर ठाकुर बने दिल्ली डायनामाइट के कोच:पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी, बोले- देश-प्रदेश में हिमाचल का नाम रोशन करेंगे




शिमला जिले के रामपुर के निरसु निवासी और पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी यशविंदर सिंह ठाकुर (चुन्नु) को वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (VCL) की दिल्ली डायनामाइट टीम का कोच बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से रामपुर बुशहर समेत पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। यशविंदर सिंह ठाकुर लंबे समय से वॉलीबॉल खेल से जुड़े रहे हैं। खिलाड़ी के तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद अब उन्हें देश की प्रतिष्ठित वॉलीबॉल लीग की टीम की जिम्मेदारी मिली है। इसे उनके खेल अनुभव और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने दी बधाई उनकी नियुक्ति पर इलाके के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह रामपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। लोगों ने उम्मीद जताई कि यशविंदर सिंह ठाकुर अपने अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से दिल्ली डायनामाइट टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। यशविंदर सिंह ठाकुर की मेहनत, सालों का खेल अनुभव और वॉलीबॉल के प्रति उनका समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा देगा। उनकी इस उपलब्धि से इलाके के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इलाके के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अपने अच्छे प्रदर्शन और मार्गदर्शन से हिमाचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर लगातार रोशन करते रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *