Headlines

रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे बंद, कांवड़ियों के लिए रूट डायवर्जन:हजारों वाहन संभल मार्ग पर डायवर्ट, लंबी कतारों में इंतजार करते दिखे चालक




रामपुर में कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रूट डायवर्जन किया गया है। रविवार सुबह 7 बजे से अजीतपुर जीरो प्वाइंट पर दिल्ली और नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को संभल मार्ग के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है। इसके कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। रविवार सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस रूट डायवर्जन के बाद दिल्ली-नोएडा की ओर सीधे जाने वाले वाहनों को अजीतपुर जीरो प्वाइंट से संभल मार्ग की ओर भेजा गया। रविवार शाम करीब 6:30 बजे तक बड़ी संख्या में वाहन इस डायवर्टेड रूट से गुजरे। जिन वाहन चालकों को तत्काल यात्रा करना आवश्यक नहीं था, उन्होंने अपने ट्रक और अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए हैं। चालक रूट डायवर्जन समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। आवश्यक कार्य से जाने वाले वाहन चालक लंबा रास्ता तय कर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। जहां तक नजर जा रही है, वहां तक वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। यह स्थिति रविवार रात भर बनी रहने की संभावना है और सोमवार सुबह तक रूट डायवर्जन जारी रहेगा।
यह कदम कांवड़ यात्रा के मद्देनजर उठाया गया है, ताकि रामपुर का दिल्ली-लखनऊ हाईवे कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहे। पुलिस की प्राथमिकता कांवड़ियों को बिना किसी परेशानी के उनके गंतव्य तक पहुंचाना है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने रविवार शाम करीब 7 बजे बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। कई स्थानों से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। शहर की सीमाओं से लेकर अन्य स्थानों तक पुलिसकर्मी तैनात हैं और कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा पर लगातार नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *