Headlines

भभुआ में ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान पर प्रदर्शन:भाजयुमो ने खड़गे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके; कांग्रेस से माफी मांगने की मांग




भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने भभुआ शहर के एकता चौक पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पुतले फूंके गए। कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस नेतृत्व कथित रूप से राष्ट्रगीत के अपमान के लिए देश की जनता से माफी मांगे। ‘वंदे मातरम’ आजादी और क्रांति का प्रतीक
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष और भाजयुमो जिला प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ भारत की आजादी और क्रांति का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा राष्ट्रीय गीत का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि इसे देश और भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। युवाओं में रोष का दावा भाजयुमो जिला महामंत्री आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रगीत के साथ किए गए व्यवहार से युवाओं में गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत देश के मान-सम्मान और गौरव से जुड़ा है। श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियां शुरू से ही राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति उपेक्षापूर्ण रही हैं। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब इस तरह के अपमान के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज करा रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित अपमान को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *