Headlines

सिंगरौली में महान नदी किनारे मिला अज्ञात शव:नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने यूपी-छत्तीसगढ़ के थानों में भेजे फोटो




सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में महान नदी के किनारे रविवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सिंगरौली से सटे सीधी, रीवा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नजदीकी जिलों के थानों में भी सूचना भेजी है। इसका उद्देश्य आसपास के क्षेत्रों से लापता व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाना है। पोस्टमार्टम के बाद, पुलिस ने नियमानुसार अनुमति लेकर अज्ञात व्यक्ति के शव को दफना दिया है। अब पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि रविवार शाम महान नदी के खमरिया क्षेत्र में यह शव मिला था। प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति कहीं नदी में डूबा होगा और तेज बहाव के कारण बहकर यहां तक पहुंचा। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि मछली पकड़ने के दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया हो। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *