Headlines

रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता कल से शुरू:13 तक चलेगी, 1 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल; CM सुक्खू ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ




शिमला के रामपुर में वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होगी। इसके लिए रामपुर पूरी तरह तैयार है। तीन दिनों तक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी खेल जगत में अपना हुनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से ऑनलाइन माध्यम से करेंगे। इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभाग के करीब एक हजार खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें अधिकारी और कर्मचारी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। अरण्यपाल, रामपुर वन वृत्त सीबी ताशीलदार ने प्रेस वार्ता में बताया कि वनों की रक्षा करने वाले कर्मचारियों और फाइलों में व्यस्त रहने वाले अधिकारियों को खेल के माध्यम से अपना हुनर दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा। ताशीलदार की अपील- खेल की भावना से खेलें यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 साल के अंतराल के बाद रामपुर वन वृत्त को मेजबानी करने का मौका मिला है। ताशीलदार ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे खेल को खेल की भावना से खेलें और ‘स्विफ्ट इन स्पोर्ट्स, डिवोटेड इन ड्यूटी’ की थीम को बनाए रखें। प्रतियोगिता के लिए तीन मैदान चयनित तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के लिए कॉलेज ग्राउंड पाटबंगला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेल मैदान रामपुर और दत्तनगर खेल मैदान का चयन किया गया है। इस दौरान 124 इवेंट्स में 32 खेलें होंगी। अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की सीबी ताशीलदार ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए रामपुर वन वृत्त के वन कर्मी और अन्य स्टाफ एक माह से तैयारियों में जुटे थे। मैदानों के रखरखाव से लेकर सफाई के लिए कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत की। इन कार्यों के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई। श्रमदान के लिए एक सप्ताह का समय लगा। पत्रकार वार्ता के दौरान डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह, डीएफओ किन्नौर अरविंद कुमार, डीएफओ आनी हरदेव नेगी और एसीएफ पब्लिसिटी देवेंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *