Headlines

रामपुर में संयुक्त टीम ने लिया लैंडस्लाइड क्षेत्र का जायजा:पंचायत प्रतिनिधियों से बात की, सुंडा-स्नेई सड़क मार्ग से सुरक्षित बनाने पर चर्चा




शिमला जिले में रामपुर के सुंडा-स्नेई सड़क मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने की गंभीर समस्या के मद्देनजर विभिन्न विभागों की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति और भूस्खलन प्रभावित स्थानों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भू-विज्ञान विभाग शिमला के भू-वैज्ञानिक विजय, मृदा संरक्षण विभाग के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दिनेश शर्मा और जेई अजय श्याम तथा वन विभाग से एसीएफ तेज सिंह और बीओ योगराज उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, राजस्व विभाग के कर्मचारी, ग्राम पंचायत रचोली की प्रधान वीना नेगी, उपप्रधान ज्योति लाल, सुंडा वार्ड सदस्य विजय वीर सिंह, ग्राम पंचायत डंसा की प्रधान पदमा देवी और उपप्रधान राजेंद्र नेगी भी मौके पर मौजूद थे। पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी समस्याएं संयुक्त टीम ने प्रभावित सड़क मार्ग और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों और भूस्खलन के कारण सड़क पर बने खतरे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष आम लोगों और वाहन ड्राइवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग रखी। संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा उपाय करने और स्थायी समाधान के लिए जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि विभागों के संयुक्त प्रयास से सड़क मार्ग को सुरक्षित बनाया जाएगा और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *