Headlines

रामपुर श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास की नई कार्यकारिणी:अश्वनी सोनी अध्यक्ष, विनय शर्मा सचिव बने, विहिप-RSS के पदाधिकारियों मौजूदगी में चुनाव




रामपुर के ऐतिहासिक श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया है। मंदिर परिसर में आयोजित एक विशेष बैठक में अश्वनी सोनी को अध्यक्ष और विनय शर्मा को सचिव चुना गया है। कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार को मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत अध्यक्ष केशव राम वर्मा ने की। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारक संजय कुमार और विहिप के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। विहिप के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न करवाई।सभी सदस्यों की सहमति से मंदिर न्यास की नई टीम में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी अध्यक्ष: अश्वनी सोनी सचिव: विनय शर्मा उपाध्यक्ष: विष्णु शर्मा और तपस्या शर्मा कोषाध्यक्ष: मदन भारती सह सचिव: मनोज अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष: राजेश अग्रवाल इसके साथ ही राजीव अग्रवाल, गुलाब नेगी, प्रताप नेगी, मोहन मेहता, पुनीत गुप्ता, स्वाति बंसल, मोहन गौतम, दुर्गा सिंह, अनिल मोकटा, संदीप ठाकुर, सीमा मांटा और पीयूष गोयल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है। आगामी व्यवस्थाओं पर चर्चा कार्यकारिणी के गठन के बाद बैठक में मंदिर न्यास की भविष्य की गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। नए पदाधिकारियों ने मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यों और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को पहले से और अधिक बेहतर तथा सुचारु बनाने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *