Headlines

रायगढ़ में गांजा की बड़ी खेप मिलने की आशंका:घेराबंदी के दौरान कार सवार भागे, भवानीपुर मार्ग की घटना, पुलिस जांच में जूटी




रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध कार को पकड़कर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने की आशंका जताई है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान एक टाटा स्ट्रोम कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसके बाद कार में सवार चालक समेत अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को संदिग्ध लोगों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पत्थलगांव रोड स्थित भवानीपुर मार्ग पर घेराबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर टाटा स्ट्रोम कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतर गई। कार रुकते ही उसमें सवार लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली। कार में मिलीं 3 बोरियां मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार के अंदर करीब तीन बोरियां रखी हुई थीं। इनमें गांजा जैसा पदार्थ दिखाई दिया है। हालांकि, बरामद पदार्थ गांजा ही है या नहीं और उसकी कुल मात्रा कितनी है, इसकी पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फरार आरोपियों की तलाश पुलिस अब कार में सवार चालक और उसके साथियों की तलाश कर रही है। साथ ही वाहन और बोरियों में मिले संदिग्ध पदार्थ की जांच की जा रही है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी और जांच के बाद ही बरामदगी की सही मात्रा और पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *