Headlines

रायगढ़ में ग्रामीण की टांगी मारकर हत्या:आपसी कहासुनी पर बढ़ गया विवाद, टांगी को जंगल में पत्थर के नीचे छिपाया, आरोपी गिरफ्तार




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक ग्रामीण पर टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीण रात में आरोपी के घर पहुंचा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और उसने टांगी से ग्रामीण पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसने टांगी को जंगल में पत्थर के नीचे दबा दिया। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को ग्राम पखनाकोट में रहने वाला चैतराम यादव 50 साल की टांगी से वार कर हत्या किए जाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। ऐसे में मौके पर मृतक के भतीजे वासुदेव यादव 47 साल ने पुलिस को बताया कि आरोपी की पत्नी रविवार को चैतराम को बुलाने उसके घर आई थी। इसके बाद रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात गांव के नैहर साय मांझी 45 साल का चैतराम से किसी बात को लेकर हुए विवाद हुआ और उसने चैतराम पर पर टांगी से हमला कर दिया। मृतक का शव आरोपी के घर की परछी में जमीन पर पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले में हत्या का अपराध दर्ज करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार पता तलाश की गई और उसे गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में हत्या की बात स्वीकारी
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात उसके स्वयं के इलाज कराने व आपसी कहासुनी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। तब उसने चैतराम यादव पर टांगी से वार किया था। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद उसने टांगी को छाताघुरा जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया था। आरोपी के बताने पर पुलिसने छाताघुरा जंगल पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर जप्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *