![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद भूपदेवपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को एक महिला अपनी 14 साल की बेटी के साथ भूपदेवपुर थाना पहुंची और ग्राम जैमुड़ा निवासी शिव कुमार चौहान (20) के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी बेटी 14 जुलाई को घरघोड़ा स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई थी। वहां से वह लापता हो गई। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने फोन कर बताया कि वह नाबालिग को अपने गांव ले आया है और उससे शादी करेगा। परिजनों की लगातार तलाश के बाद आरोपी 19 जुलाई को नाबालिग को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे ग्राम टेंडा नवापारा से मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने गांव जैमुड़ा ले गया। वहां उसने शादी का झांसा देकर अपने घर में रखा। दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 6 से 7 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से जुड़े अपराधों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। हर पीड़िता को तत्काल न्याय और हर आरोपी को शीघ्र कानून के कठघरे तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Source link
रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप:सप्ताह भर अपने घर में रखा; फिर छोड़कर भागा, आरोपी गिरफ्तार
