Headlines

रायपुर में कार की टक्कर से नाली में गिरी ऑटो…VIDEO:भनपुरी चौक के पास हादसा, कार बिजली पोल से टकराई; ऑटो चालक घायल




रायपुर के भनपुरी चौक से पहले हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने एक बैटरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरा। वहीं, कार भी अनियंत्रित होकर स्टील के बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। हनुमान मंदिर के पास पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार ऑटो से जा टकराई। इस हादसे में ऑटो चालक, कार चालक और ऑटो में सवार अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोपहर 2:30 बजे हुआ हादसा खमतराई पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना दोपहर करीब 2:30 बजे मिली। रावाभाठा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने भनपुरी चौक के पास एक बैटरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में बैटरी ऑटो को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शुरू की जांच, अब तक नहीं मिली शिकायत हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कार की रफ्तार कितनी थी और किन परिस्थितियों में यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *