Headlines

रायपुर में क्रेडिट कार्ड ऑफर देकर 2.20 लाख ठगी:पीड़ित ने इंस्टाग्राम पर एड देखकर किया आवेदन, लिंक खोलते ही PNB कार्ड से ट्रांजेक्शन




रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 2.20 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ढेबर सिटी, भाठागांव निवासी विनोद कुमार (47) ने 23 सितंबर को इंस्टाग्राम पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का ऑफर देखा था। ऑफर पसंद आने पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। इसके बाद आरोपियों ने उनसे ठगी कर ली। पुलिस के मुताबिक, आवेदन करने के अगले दिन 24 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे विनोद के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। आरोपी ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड का आवेदन आगे बढ़ाने के लिए विनोद से उनके पुराने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी मांगी। लिंक खोलते ही PNB क्रेडिट कार्ड से हुए ट्रांजेक्शन इसके बाद आरोपी ने कहा कि क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए वीडियो KYC पूरी करनी होगी। उसने विनोद के वाट्सऐप पर एक लिंक भेजा और उस पर जाकर जरूरी जानकारी भरने के लिए कहा। बैंक कर्मचारी समझकर विनोद ने लिंक खोलकर मांगी गई जानकारी दर्ज कर दी। KYC प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही देर बाद उनके PNB क्रेडिट कार्ड से लगातार तीन ट्रांजेक्शन हुए। इन तीनों ट्रांजेक्शन में कुल 2.20 लाख रुपए निकाल लिए गए। मोबाइल पर रकम कटने के मैसेज आने के बाद विनोद को ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग अब सोशल मीडिया पर बैंक और क्रेडिट कार्ड के आकर्षक ऑफर का विज्ञापन देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। आवेदन करने के बाद ठग बैंक कर्मचारी बनकर फोन करते हैं। इसके बाद KYC, कार्ड एक्टिवेशन या क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल कर लेते हैं। अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचें पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले क्रेडिट कार्ड ऑफर की पुष्टि बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और कार्ड नंबर, CVV, OTP या अन्य बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *