![]()
जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट धड़कन के तहत जिले में 1,777 बच्चों की नि:शुल्क हृदय जांच की गई। जिला प्रशासन और श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से अलग-अलग क्षेत्रों में टीमों ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों की स्क्रीनिंग की। अभनपुर की दो टीमों ने हसदा और अमदी में 197 बच्चों, आरंग की तीन टीमों ने मोखला, कोसरंगी और सेमरिया सामोदा में 487 बच्चों की जांच की। वहीं धरसींवा की दो टीमों ने रैता और दतरेंगा में 341 बच्चों की स्क्रीनिंग की। तिल्दा की दो टीमों ने बेलदारसेवनी और सतभवन में 322 बच्चों की जांच की। रायपुर के स्कूलों में भी हृदय जांच रायपुर शहर की चार टीमों ने बैरन बाजार, खो-खो पारा, शांति नगर और उरला के स्कूलों में 430 बच्चों की हृदय जांच की। इस दौरान बच्चों की प्रारंभिक जांच कर हृदय से जुड़ी संभावित समस्या वाले बच्चों की पहचान की गई। प्रोजेक्ट के तहत अब तक जिले में 1 लाख 87 हजार 340 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें हृदय संबंधी समस्या पाए जाने पर 26 बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन भी कराया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार स्कूलों में नियमित स्क्रीनिंग का उद्देश्य बच्चों में हृदय संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित करना है।
Source link
रायपुर में प्रोजेक्ट धड़कन में 1777 बच्चों की हृदय जांच:26 बच्चों का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन, अब तक 1.87 लाख से ज्यादा बच्चों की स्क्रीनिंग
