![]()
राजधानी के भाठागांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक छात्र के साथ मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि करीब 40 सेकेंड में छात्र को 46 से ज्यादा थप्पड़ मारे गए। आरोप है कि स्कूल में हुए विवाद के बाद एक छात्र ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाया और दूसरे छात्र की पिटाई कराई। मारपीट का वीडियो भी बनाया गया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल कर दिया गया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। विवाद के बाद बाहर से बुलाए युवक जानकारी के मुताबिक, स्कूल में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद एक छात्र ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाया। इन युवकों ने कथित तौर पर पीड़ित छात्र के साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में खुद को बताया डॉन वायरल वीडियो में एक छात्र की पिटाई होती दिखाई दे रही है। वीडियो को लेकर दावा है कि आरोपी पक्ष ने छात्र को धमकाया भी। कथित तौर पर एक युवक ने खुद को डॉन बताते हुए कहा कि उसकी मां वकील है और जज से उसकी सेटिंग है। इन धमकियों के बाद छात्र और उसके परिवार में डर का माहौल बन गया। प्राचार्य से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप पीड़ित पक्ष ने स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की जानकारी स्कूल के प्राचार्य को दी गई थी और शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से छात्र खुद को स्कूल में असुरक्षित महसूस करने लगा। बताया जा रहा है कि लगातार डर और दबाव के चलते छात्र ने आखिरकार स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) ले लिया। छात्र के स्कूल छोड़ने के बाद अब स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चिंता मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला और गंभीर हो गया है। छात्र के साथ मारपीट करने के साथ उसका वीडियो बनाना और उसे सार्वजनिक करना उसकी मानसिक स्थिति पर असर डाल सकता है। वहीं, ऐसी घटनाओं से स्कूल के अन्य विद्यार्थियों में भी भय का माहौल बनने की आशंका है।
Source link
रायपुर में स्कूली छात्र से गुंडे बुलाकर मारपीट…VIDEO:40 सेकेंड में 46 से ज्यादा थप्पड़ मारे; धमकी से डरा छात्र, टीसी लेकर छोड़ा स्कूल
