![]()
रायपुर के सदर बाजार में एक जर्जर बिल्डिंग अचानक गिर गई। यह बिल्डिंग सहेली ज्वेलर्स के सामने स्थित थी। बिल्डिंग के नीचे पान की दुकान भी थी। बिल्डिंग गिरने के समय आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
Source link
रायपुर सदर बाजार में जर्जर बिल्डिंग गिरी:बाल-बाल बचे लोग, मौके पर पहुंचा नगर निगम अमला
